उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दिए कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निष्पादन करने के निर्देश

दलीप सिह कुँवर द्वारा सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई

देहरादून 19 जनवरी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त शाखा प्रभारियों, मिनिस्ट्रियल स्टॉफ तथा कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य के दौरान शिथिलता व लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शाखा प्रभारी को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त कर्मचारियों को उनके कार्यों व जिम्मेदारियों के प्रति भली भांति ब्रीफ करते हुए इस बात को सुनिश्चित करें कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले पत्रों/सूचनाओं का जवाब समय से संबंधित को उपलब्ध कराया जाए, मुख्यालय अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले किसी पत्र अथवा प्रार्थना पत्र को अनावश्यक लंबित ना रखा जाए। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद के विभिन्न इकाइयों व थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से उक्त कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त सभी कर्मचारियों से समय-समय पर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनसे पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर को अवगत कराएं, कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581