उत्तराखंड समाचार

50 करोड़ की मानवीय परियोजना की घोषणा

हर ब्लाॅक में पहले चरण में एक माह तक पदयात्राए चलेंगी।

देहरादून 19 जनवरी। 26 जनवरी 2023 से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय हाथ से हाथ जोडों अभियान के तहत आज उत्तराखण्ड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में अभियान के केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं मुख्य अतिथि अजय कुमार लल्लू एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा। प्रथम चरण की बैठक की शुरूआत प्रदेश समन्वय/राजनैतिक मामले की समिति से हुआ। जिसमें उत्तराखण्ड कांग्रेस के विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण सम्मलित हुए। दोनों ही बैठकों में केन्द्रीय पर्यवेक्षक (हाथ से हाथ जोडों अभियान) अजय कुमार लल्लू ने कार्यक्रम की रूप रेखा उपस्थितजनों के समक्ष रखी एवं उनके सुझाव कार्यक्रम की सफलता हेतु संकलित किये। मध्यान भोजनावकाश के बाद तीसरी बैठक आयोजित की गयी जिसमें जिला/महानगर अध्यक्ष, जिला/महानगर पर्यवेक्षक एवं विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशिगण, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षगणों ने प्रतिभाग किया। बैठक की शुरूआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने केन्द्रीय पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यादव ने बैठक की शुरूआत करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया कि उन्होनें उत्तराखण्ड कंाग्रेस के कार्यकर्ताओं को उर्जा देने वाला और सक्रिय करने वाला ‘‘हाथ से हाथ जोडों’’ अभियान जैसा वृहद कार्यक्रम दिया है। प्रदेश प्रभारी ने इस अभियान का मकसद जिम्मेदारियां एवं समय अवधि पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जनों का पूरी तत्परता, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आहवाहन किया। यादव ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर एक-एक घर में सम्पर्क कर कंाग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेगा और देश की विघटनकारी शक्तियों से डटकर मुकाबला करेगा। अगले वक्ता के रूप में केन्द्रीय पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने उपस्थित कांग्रेसजनों को भारत जोडों यात्रा की अपार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि भारत जोडों यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में झण्डा रोहण के साथ स्थगित की जाएगी तथा 26 जनवरी से देश के हर प्रदेश में हाथ से हाथ जोडों की शुरूआत भारत जोडों यात्रा के ही विस्तार के रूप में आयोजित की जाएगी। अजय कुमार ने बताया कि हाथ से हाथ जोडों अभियान की ईकाई ब्लाॅक कंाग्रेस कमेटी रहेगी इसकी अवधि लगभग दो महिना रहेगी, इसके अन्तर्गत ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पदयात्रा आयोजित करेगी। यह यात्रा ब्लाॅक के हर मतदान केन्द्र को सम्मलित करते हुए चलेगी। हर ब्लाॅक में पहले चरण में एक माह तक पदयात्राए चलेंगी। हर ब्लाॅक में वैन या प्रोजेक्टर के जरिये भारत जोडों यात्रा के विडियो प्रचारित/प्रसारित किये जाएगें, हर ग्रामसभा में चैपालों का आयोजन होगा, हर घर में कार्यकर्ता भारत जोडों के लोगो का स्टीकर चस्पा करेंगे। ग्रामसभावार व्हाटसएप ग्रुप बनेगें। अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान थ्री टायर सिस्टम के तहत चलेगा जिसमें ब्लाॅक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम का आयोजन होगा, जिसकों राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष सम्बोधित करेगें। हर प्रदेश की राजधानी में महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मातृशक्ति का वृहद्ध मार्च आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर भारत जोडों मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर भी कार्यकर्ता मेला लगेगा जिसमें प्रदेश के नेता कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। यह सभी कार्यक्रम हाथ से हाथ जोडों अभियान के समापन पर आयोजित किये जाएगें। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस को पुर्नजीवित और पुर्नस्थापित करने वाला कार्यक्रम साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर आयोजित की जाने वाली पदयात्राओं एवं चैपालों में राहुल गांधी का देशवासियों के नाम संदेश पत्र के रूप में वितरित किया जाएगा। विस्तार से अपनी बात रखते हुए माहरा ने कहा कि इस दौरान उत्तराखण्ड कांग्रेस एक चार्जशीट भी तैयार करेगी जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर भाजपा के द्वारा जनता से किए वादे और वादा खिलाफी का कच्चा चिटठा आमजन को वितरित किया जाएगा। माहरा ने कहा कि आज देश में जिस तरह से नफरत की राजनीति की जा रही है उसे रोकने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने बीडा उठाया है। राहुल जी ने असंभव को सम्भव कर दिखाया है। उदयपुर अधिवेशन के बाद जब दिल्ली के रामलीला मैदान से कंाग्रेस पार्टी ने भारत जोडों यात्रा की घोषणा की उस वक्त कन्याकुमारी से कश्मीर की 3600किमी की इस यात्रा को लेकर कुछ लोगो के मन संशय था। आज राहुल गांधी ने उस यात्रा को लगभग पूरा कर लिया है जिससे न सिर्फ उन लोगो की शंका दुर हुयी है बल्कि भारत वर्ष में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वंय को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। माहरा ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब और प्रेम का जो पैगाम लेकर राहुल गांधी जी चल रहे हैं वहीं संदेश हमें हाथ से हाथ जोडों अभियान के तहत घर घर पहुचाना हैं। माहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलों में पर्यवेक्षक भेजें जा चुके हैं। विभिन्न समितियां जिसमें को-ओर्डिनेशन कमेटी, प्रचार प्रसार समिति, कन्ट्रोल रूम, सोशल मीडिया इत्यादि की जिम्मेदारी तय की जानी है। माहरा ने कंाग्रेस कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है कि वह तन-मन-धन से इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेेंगे और जिसकों भी जो जिम्मेदारी संगठन देगा वो पूरी निष्ठा और समर्पण से अपनी उस जिम्मेदारी का निर्वहन बखुबी करेगा। बैठक को नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिन लोगों ने कांग्रेस को हाशिये में जाता हुआ दल समझ लिया था उनकों भी आज भारत जोडों यात्रा की सफलता के बाद मजबूरन कांग्रेस की बात करनी पड रही है। आर्य ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ खानापूर्ती न होकर कंाग्रेस को नया जीवन देने वाला साबित होगा। नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि यात्रा का मकसद तब सफल होगा जब कंाग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अभियान से जुडेंगा। आर्य ने केन्द्रीय पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा दिया गया यह कार्यक्रम निश्चित ही अपेक्षाओं से बेहतर किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज फिरका परस्त ताकतों से कमर कसकर लडने की जरूरत है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है। भाजपा राज में बढती महंगाई, बेरोजगारी, किसान, नौजवान, गांव गरीब, खेत, खलिहान सब पर संकट आया हुआ है। ऐसे में हमें दुखी और शोषित वर्ग के बीच में जाकर उनका दुख बांटना होगा। पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज भाजपा राज में देश का माहौल बिगाडने का प्रयास किया जा रहा है। देश के लोकतांत्रिक संवेधानिक और सामाजिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। भाजपा ने देश में यह भ्रम फैलाया था कि विपक्ष आज दिखाई नही पड रहा परन्तु राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोडों यात्रा और मल्लिकाअर्जुन खडगे के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोडों अभियान इतना सफल होगा कि भ्रम फैलाने वालों को उनका मुंह तोड जवाब मिल जाएगा। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस इस देश की नस नस में है। यह अभियान हाथ से हाथ जोडों नही दिल से दिल जोडनें वाला साबित होगा। उन्होनें कहा कि हमें लोगो के बीच में यह विश्वास दिलाना होगा कि कांग्रेस किसी कि धर्म,जाति या सामाजिक/आर्थिक स्थिति को देखकर न भेदभाव करती थी न करेगी। बैठक को उपस्थित जिलाध्यक्षों के साथ ही साथ वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया और इस अभियान की सफलता हेतू सुझाव प्रदेश नेतृत्व को दिए। बैठक में जिलाध्यक्षों भगत सिंह डसीला, भुपेन्द्र भोज गुडडू, हिमान्शु गाबा, मुर्शरफ हुसैन, सीपी शर्मा, मुकेश नेगी, विनोद नेगी, दिनेश चैहान, मनीष राणा, उत्तम सिंह असवाल, विनय सारस्वत, सुधीर राय, अश्विनी बहुगुणा, जसविन्दर गोगी, लक्ष्मी अग्रवाल, राजीव चैधरी, सलीम खान, विरेन्द्र जाति, कुंवर सजवाण ने सम्बोधित किया। बैठक में काजी निजामुददीन, प्रकाश जोशी, याकुब सिद्धिकि, गणेश उपाध्याय, पूरण रावत, प्रेमानन्द महाजन, धीरेन्द्र प्रताप, गरिमा माहरा दसौनी, आशा टम्टा, हरेन्द्र, मुरली मनोहर, राजेश रस्तोगी ने भी अपने सुझाव रखें। बैठक का संचालन महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेन्द्र, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुददीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी तथा फ्रण्टल संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक आदेश चैहान, सुमित हृदयेश, विक्रम नेगी, राजेन्द्र भण्डारी, विरेन्द्र जाती, फुरकान, ममता राकेश, राव बहादुर, पूर्व विधायक हीरा ंिसह बिष्ट, रंजीत रावत, शुरवीर सिंह संजवाण, प्रो0 जीतराम, शैलेन्द्र सिंह रावत, आर्येन्द्र शर्मा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, युवा कंाग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर इत्यादि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464