उत्तराखंड समाचार

डोईवाला पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं ट्रैफिक आई एप् का प्रचार प्रसार किया गया

देहरादून, 15 जनवरी। कोतवाली डोईवाला पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभागार डोईवाला में किया।
आज पुलिस-उपमहनिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात, व पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में कोतवाली डोईवाला एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2023 जो कि 17 जनवरी तक प्रस्तावित है के अनुपालन मे नगर पालिका सभागार डोईवाला में सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं ट्रैफिक आई एप् का प्रचार प्रसार किया गया के अनुपालन में स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के सन्दर्भ में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमो का पालन न करने पर जुर्माने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं नगर पालिका सभागार में यातायात जनजागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट, होर्डिंग चस्पा व वितरित किये गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581