उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

मुख्यमंत्री ने डाकरा बूथ में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी

देहरादून 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री धामी मसूरी विस के डाकरा बूथ में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डोईवाला में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर रोड के एमकेपी कैंपस में पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्म दिवस एवं सुशासन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रविवार को प्रदेश भर में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री धामी मसूरी विस में डाकरा बूथ में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डोईवाला में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर रोड के एमकेपी कैंपस में पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्म दिवस एवं सुशासन कार्यक्रम में शामिल हुए। सुराज दिवस पर मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र चंपावत की उचौलीगोठ में चौपाल में भाग लेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री और शासन, विभागों और जिलों के अधिकारी भी गांवों में चौपाल लगाई गई। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बूथ स्तर पर मना रही है। सभी कार्यकर्ता ने पीएम की मन की बात भी सुनी।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कोटद्वार माल गोदाम रोड, प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला के लच्छीवाला में, सुबोध उनियाल ऋषिकेश के गांधी ग्राम में, गणेश जोशी राजपुर रोड के आंबेडकर नगर में, रेखा आर्य रायपुर के तपोवन स्थित बूथ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी में, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर के सोलपुर में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश छिद्दरवाला में, सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा के दुआलखौला में, सांसद माला राज्यलक्ष्मी मसूरी गोविंदनगर सोसाइटी में, नरेश बंसल विकासनगर में व कल्पना सैनी ऋषिकेश तिलक नगर के कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल कपकोड के शामा शक्तिकेंद्र में, कैलाश शर्मा अल्मोड़ा के रैम्जे बूथ में, कुलदीप कुमार विकासनगर के बूथ नंबर 100 में, शैलेंद्र बिष्ट रानीपुर के बूथ 122 में, देशराज कर्णवाल भगवानपुर के रोहलकी दयालपुर में, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट कालाढूंगी के 159 बूथ में, खिलेंद्र चौधरी काशीपुर के 81 बूथ, आदित्य राम कोठारी विकासनगर में, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल राजपुर के तिलक रोड में, सचिव कौस्तुभानंद जोशी रायपुर के दिव्य विहार राजीव नगर में, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान यमुनोत्री के बड़कोट में, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला गंगोलाहाट के शेराघाट में, आदित्य चौहान देहरादून कैंट के प्रेमनगर में, विकास शर्मा रुद्रपुर के 122 नंबर बूथ में, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक रावत कालाढूंगी के 122 नंबर बूथ में, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल राजपुर रोड के ऋषि आश्रम खुड़बुड़ा में, जोगेंद्र पुंडीर देहरादून कैंट के बूथ 27 में मन की बात कार्यक्रम सुनी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581