उत्तराखंड समाचार

जनपद में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है।

सहारनपुर, 26 नवम्बर। शासन के उच्च आदेशों के क्रम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समंता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में तारीख 26 नवम्बर 1949 ई0 मिति मार्ग शीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है। इसके तहत मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने संविधान निर्माताओं को नमन किया तथा सभी कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में संविधान की सर्वोच्च भूमिका है। हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा लिखित संविधान है और संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581