उत्तराखंड समाचार

नाबालिक वाहन चालकों का चालान

16 दुपहिया वाहनों को किया सीज

देहरादून। प्रदेश स्तर पर प्रचलित अभियान के अंतर्गत डोईवाला पुलिस द्वारा नाबालिक वाहन चालकों का चालान कर 16 दुपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया”। वर्तमान में नाबालिक छात्र/छात्राओं/वाहन चालकों को द्वारा वाहन परिवहन किए जाने पर हो रही सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर प्रचलित अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए आदेशों निर्देशों के अनुरूप प्रचलित अभियान को सफल व सार्थक बनाए जाने के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी डोईवाला के मार्गदर्शन/निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला तथा चौकी जौलीग्रांट, लालतप्पड़ व हर्रावाला पर टीम गठित कर सम्पूर्ण थाना क्षेत्रान्तर्गत में उक्त संदर्भ में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर 16 नाबालिग वाहन चालकों/छात्र -छात्रओं का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर 16 वाहनों को सीज किया गया। चालान उपरांत सभी नाबालिक छात्र-छात्राओं व वाहन चालकों को उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक निर्देश देकर छोड़ा गया। उक्त अभियान भविष्य में भी प्रचलित रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581