उत्तराखंड समाचारक्राइम

असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश

चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया

देहरादून। आज कोतवाली पटेल नगर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पटेल नगर द्वारा थाना एवं चौकियों में नियुक्त दिन एवं रात्रि चीता मोबाइल कर्मचारी गणों की मीटिंग ली गई। जिसमें सभी चीता कर्मचारी उपस्थित रहे। मीटिंग के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक पटेल नगर द्वारा उपस्थित चीता कर्मचारी गणों को थाना एवं चौकी क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु सख्त हिदायत दी गई और सभी से प्रमाण पत्र लिए गए कि किसी के भी क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी नही हो रही है यदि इसके पश्चात भी किसी चीता के क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री होती है तो उच्चाधिकारी गणों के संज्ञान में लाकर संबंधित कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही थाना क्षेत्र में हो रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए। प्रत्येक चीता को निरोधात्मक कार्रवाही करने के आदेश-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात सभी को संबंधित क्षेत्र में शांति व व्यवस्था ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button