उत्तराखंड समाचार

थाना गोपेश्वर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया

गुमशुदा व्यक्ति को आज गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

चमोली। बिना बताये घर से गये व्यक्ति को थाना गोपेश्वर पुलिस ने गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 05 जुलाई को स्थानीय निवासी गोपेश्वर द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर सूचना दी गयी की उनके पिता विक्रम सिंह नेगी 04 जुलाई की सुबह अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए है और काफी ढूँढखोज करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला है। उक्त सूचना पर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक सुमित बंदूनी के सुपुर्द की गयी। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कुशल पतारस्सी-सुरागरस्सी व सर्विलांस सेल चमोली की सहायता से लोकेशन के आधार पर गुमशुदा व्यक्ति को आज गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581