उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिये कार्य प्रगति बढ़ाने के निर्देश

सुनिश्चित कर लिया जाए कि निर्माण कार्यों से जनमानस को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो

देहरादून, 22 सिंतबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मसूरी में एनएचआई द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के साथ ही नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें। साथ ही एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि माल रोड़ पर संचालित कार्यों को संबंधित लाइन विभागों से समन्वय करते हुए कार्य प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, एनएच, एमडीडीए, पेयजल, नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि निर्माण कार्यों से जनमानस को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो साथ ही कार्य के बाद सड़कों का पैचवर्क एवं गड्डे भरने का कार्य यथा समय कर लिया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को इनक कार्यों की निरंतर माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, बाजपा मण्डल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, पालिका सभासद अरविन्द्र सेमवाल, सतीश ढ़ोंडियाल, अधि0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, एनएच के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581