उत्तराखंड समाचार

मॉक अभ्यास : इंडस्ट्रियल एरिया में प्रोपेन गैस का रिसाव

राहत एवं बचाव कार्य हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ मौके पर पंहुचे।

देहरादून। आज बड़े स्तर पर एक मॉक अभ्यास किया गया। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सेलाकूई में स्थित लिंडे लिमिटेड देहरादून एमआई सेन्ट्रल होप टाउन ट्विन इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 सेलाकूई विकासनगर में प्रोपेन गैस रिसाव हो जाने के कारण आपदा कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होते ही, जनपद स्तरीय आईआरएस अधिकारी, जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में पहुँचकर, राहत एवं बचाव कार्य हेतु अपने अपने कार्य में जुट गए। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने कार्यो की अद्यतन जानकारी लेते हुए आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। उप जिलाधिकारी विकसनगर ने मौके रहकर राहत बचाव कार्य की मॉनिटर की। अधिकारियों के अनुसार 05 घायलों को सीएचसी सेलाकुई में उपचार हेतु भेजा गया है, 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही। जिसे नजदीकी हायर सेंटर ले जाया गया।
पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई तत्कालीन सूचना के अनुसार आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में प्रातः 11:30 सूचना प्राप्त हुई की तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सेलाकूई में स्थित लिंडे लिमिटेड देहरादून एमआई सेन्ट्रल होप टाउन ट्विन इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 2 सेलाकूई, विकासनगर में प्रोपेन गैस रिसाव होने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ मौके पर पंहुचे। तहसीलदार विकासनगर भी मौके पर पंहुचे। सूचना के अनुसार उक्त उधोग में 17 लोग कार्य कर रहे थे, 07 लोग निकल आए, 10 लोगों के फंसे होना बताया जा रहा है। जिन्हे रेस्क्यू किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581