उत्तराखंड समाचार

बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, सीएम ने लिया दुर्घटनास्थल का जायजा

देहरादून। पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिर गई। कल देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबार रेक्क्यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी कोटद्वार हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के अनुसार अब तक घटना स्थल से 20 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से 18 गंभीर घायल हैं और दो लोग सामान्य घायल हैं। वहीं 10 शव खाई से निकाले गए हैं।
1- सैन सिंह पुत्र नामालूम, निवासी कोटद्वार, उम्र लगभग 45 वर्ष (कोटद्वार हॉस्पिटल में मौत)
2- अंजलि पुत्री धीरेन्द्र, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 17 वर्ष (कोटद्वार हॉस्पिटल से रेफर)
3- गौरव पुत्र तेजपाल, निवासी- अमोला, यमकेश्वर, उम्र लगभग 25 वर्ष
4- धनवीर पुत्र वीरेन्द्र, निवासी-उपरोक्त उम्र लगभग 18 वर्ष
5- धीरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी चांद द्वारिखाल, डाडामण्डी, उम्र लगभग 48 वर्ष
6. जयपाल पुत्र मोहन, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 43 वर्ष। 7- पंकज नारंग पुत्र राकेश, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 24 वर्ष
8- आकाश पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद, निवासी- उपरोक्त उम्र लगभग 15 वर्ष 10
9- सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 21 वर्ष
10- सादान पुत्र मुस्तकीम खान, निवासी बिजनौर उम्र लगभग 18 वर्ष
11- शिवानी पुत्री अनिल सिंह, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 04 वर्ष
12- आदित्य पुत्र धनवीर सिंह निवासी दुगड्डा कोटद्वार, उम्र लगभग 11 वर्ष
13- पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 30 वर्ष
14- पूनम पत्नी धनवीर निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 32 वर्ष
15- मोहित पुत्र काशीनाथ, निवासी-लागढांग, उम्र लगभग 40 वर्ष
16- मथुरा प्रसाद पुत्र चण्डीप्रसाद, निवासी-यूसाचौड, तहसील कोटद्वार, उम्र लगभग 51 वर्ष
17- निखिल पुत्र ममराज, निवासी-मण्डावली, बिजनौर, उम्र लगभग 15 वर्ष
18- आशा देवी पत्नी अशोक निवासी कलालघाटी, कोटद्वार आ लगभग 31 वर्ष
19-अनूप पुत्र जगदीश, निवासी-पैलढागी, यमकेश्वर, उम्र लगभग 20 वर्ष
20. विशाल पुत्र बाबू निवासी जालपुर नजीबाबाद बिजनौर 30प्र0
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में करीब दोगुने यात्री सवार थे। बस 28 सीटर थी और इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। इस वजह से ओवर लोडिंग को भी हादसे का एक कारण माना जा रहा है।घटनास्थल से अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अब तक 25 बस सवार लोगों की मौत की आशंका है। बताया जा रहा है कि करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरी बस चट्टान पर अटकी हुई है और बस के अंदर भी कई शव फंसे होने की आशंका है।वहीं घटना में जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उप जिलाधिकारी और मजिस्ट्रेट थलीसैंण को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि कमानी (पट्टा) टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।घटनास्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जायजा लिया। उन्होंने राहत बचाव अभियान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हेलीपैड तल्ली पखोली पहुंचे। यहांं से वह घटना स्थल ग्राम सिमडी के लिए रवाना हो गए हैं। सिमडी में वह राहत बचाव कार्यों का लेंगे जायजा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581