उत्तराखंड समाचार

निकली आवाज : जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए

छूट गए केजरीवाल : आप प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाईं

हल्द्वानी/देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम बेल मिलने एवं अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने की खुशी में हल्द्वानी स्थित बुद्धा पार्क में आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों एवं देश के भविष्य छोटे बच्चों को मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाईं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद गरीबों की दुआ और दिल्ली की जनता का प्यार आम आदमी पार्टी के साथ लगातार बना हुआ है। यह सभी लोगों की दुआओं का असर है कि अरविंद केजरीवाल को आखिरकार न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत मिल गई।  उन्होने केंद्र सरकार और ईडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो भी बीजेपी की आंखों की किरकिरी बन रहा है उसे ईडी द्वारा हथियार बनाकर जबरन परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कई नेताओं को जेल डालने की नापाक कोशिश हुई और अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हुआ ताकि किसी को बेल ना मिल सके। उन्होंने कहा कि आप पार्टी केंद्र की दमनकारी नीतियों के आगे झुकने वाली नहीं है और बीजेपी की हरकतों से देश की जनता बखूबी रूबरू हो चुकी है। आने वाले चुनाव के जो नतीजा अब आएंगे उन नतीजे से यह साफ हो जाएगा की जनता किस तरीके से केंद्र की सरकार से नाराज है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हमारी पार्टी ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक और उत्तराखंड से लेकर अन्य राज्यों तक संघर्ष की कहानी शुरू की है वही संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा और दमनकारी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल होता रहेगा। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ थे जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर लोगों का मुंह मीठा करवाया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581