उत्तराखंड समाचारदेश

डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सुबह व शाम को लार्वा साइडल का किया जाय छिड़काव

प्रत्येक वार्ड में 10 से 15 फॉगिंग मशीनों से एक साथ की जाय फोगिंग

देहरादून। जनपद के शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आज आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडेय ने देहरादून नगर निगम सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक वार्ड में दो शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सुबह व शाम को प्रभावशाली लार्वा साइडल का छिड़काव किया जाय साथ ही प्रभावी रूप से फॉगिंग की जाय। उन्होने कहा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में कोविड काल के दौरान प्रयोग में लाए गए बड़े टेक्टर फोगिंग मशीन से लार्वा साइडल का छिड़काव किया जाय तथा एक दिन में 20-25 वार्ड कवर करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड में 10 से 15 फॉगिंग मशीनों से एक साथ फोगिंग की जाय।

आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि डेगूं के प्रभावी नियंत्रण को लेकर लार्वा पनपने वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए लार्वा नष्ट किया जाना अतिआवश्यक है। इसलिए लार्वा व फॉगिंग के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर त्परता से युद्धस्तर पर कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि जल भराव वाले स्थानों,नालियों,रास्ते के गड्ढे,निर्माणाधीन भवनों आदि स्थानों पर बनाएं गए गड्डो में भी छिड़काव किया जाय तथा रिस्पना व बिंदाल नदियों के ऐसे किनारे जहां गड्ढों में पानी इकट्ठा है और आदमी की पहुंच से दूर है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर ड्रोन से लार्वा साइडल का छिड़काव किया जाय ताकि लार्वा न पनप सके। आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी देते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा तथा प्रत्येक वार्ड में नष्ट किए गए लार्वा व फोगिंग की रिपोर्ट दैनिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त गढवल मण्डल श्री पांडेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। अस्पताल में आने वाले डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का उचित ईलाज किया जाय। मरीज कतई भी परेशान न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाय। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रभावी नियंत्रण को लेकर जनजागरूकता भी आवश्यक है,इसलिए नगर निगम के सभी डोर टू डोर कूड़ा उठान वाहनों से डेंगू के लक्षण व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में प्री रिकॉर्डिंग ऑडियो चलाते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाएं जाए। साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से भी जनता को जागरूक करने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त को डंेंगू के प्रभावी निंयत्रण को लेकर फील्ड में उतरने के निर्देश दिए साथ ही सैनट्री निरीक्षकों को सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, प्रधानाध्यापक दून मेडिकल कालेज डॉ आशुतोष सडाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ शिखा जंगपांगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश चौहान, डॉ सी.एस रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ अविनाश खन्ना, जिला डेंगू मलेेरिया अधिकारी डॉ सुभाष जोशी सहित, बाल विकास, पंचायतीराज, जिला पंचायत, बाल विकास आदि सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी एवं आशा कार्यकर्ति उपस्थित उपस्थित रही।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581