उत्तराखंड समाचार

भारत रत्न स्व. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

अल्मोडा और रानीखेत में वकालत करते हुए वे सार्वजनिक कार्यो मेे सक्रिय हो गये थे।

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न स्व. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर करन माहरा ने स्व. पन्त जी का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. पन्त प्रसिद्ध राजनितज्ञ, एक महान सुधारक, कानूनविद्, कुशल प्रशासक, लोकप्रिय और आधुनिक उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव रखने वाले एवं भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तम्भ थे। करन माहरा ने कहा कि वे भारत के ऐसे वास्तुकारों मे से एक थे, जिन्होंने देश व समाज के गरीब, असहाय, दलित, शोषित व पिछड़े वर्गों के लिए एक समाज सुधारक के रूप अनेकों काम किये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में भी उन्होंने राश्ट्र का मस्तक ऊॅचा किया है। हम उत्तराखण्डवासियों को सदैव उन पर गर्व रहेगा। करन माहरा ने कहा कि अल्मोडा और रानीखेत में वकालत करते हुए वे सार्वजनिक कार्यो मेे सक्रिय हो गये थे। उनके प्रयत्नों से ’’कुमाऊॅ परिषद’’ की स्थापना हुई, इसी परिषद के माध्यम से उन्होंने कुमाऊॅ परिषद ’’कुली बेगार’’ की अपमानजनक प्रथा का अन्त किया। उन्होंने कहा स्व. पंत महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयाोग आन्दोलन के रास्ते सक्रिय राजनीति में आये। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिली। स्व. पंत जी की जयन्ती के असवर पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड के सपूत को भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, विनोद चौहान, महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिह गोगी, शिशपाल सिंह बिष्ट, श्याम सिंह चौहान, शैलेन्द्र करगेती, मंगल सिंह, ज्योति बडोनी, षरीफ बेग, आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button