उत्तराखंड समाचार

छात्रों ने उत्साह के साथ मनाया ग्रैंडपेरेंटस डे

कार्यक्रम में दादी-नानी का नुस्खा बहुत पसंद किया गया

देहरादून। पॉली किड्स देहरादून ने अपने सभी 25 शाखाओं में बहुत उत्साह के साथ ग्रैंडपेरेंटस डे मनाया। दादा-दादी और नाना-नानी के लिए प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए ग्रैंडपेरेंटस डे मनाया गया। रेट्रो की थीम पर आधारित, दादा-दादी पुराने नायकों और नायिकाओं के सुंदर परिधानों में सजे-धजे आए। उन्होंने फैशन शो जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, उन्होंने रैंप वॉक, फन गेम्स, तंबोला और डांस का आनंद लिया। कार्यक्रम में दादी-नानी का नुस्खा बहुत पसंद किया गया। कई दादाओं और दादीओं ने सुंदर कविता और शायरी सुनाई। दादी और नानी के लिए पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रतियोगिता के जजों को अद्भुत व्यंजन परोसे गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजातओं को उपाधियों से सम्मानित किया गया जिसमें सदा बहार ग्रैंड पा चौधरी, सदा बहार ग्रैंड मां श्रीमती वीना गोयल, स्टार औफ द इवनिंग श्रीमती पुष्पा नेगी, मस्त मिजाज ग्रैंड पा  अनिल पांडेय, ख़ूबसूरत शायरी श्रीमान जनक गुलाटी, सुरिला अंदाज़ शिव सिंह रावत, बेस्ट नुस्खा श्रीमती पुष्पा असवाल, स्वादिष्ट व्यंजन श्रीमती पुष्पा देवी, स्वादिष्ट व्यंजन श्रीमती प्रभा गोरी और श्रीमती बीनू बिष्ट को मिला। वही वरिष्ठ वर्ग के बच्चों ने वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराना था। वरिष्ठ नागरिकों ने बहुत अच्छा महसूस किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। छात्रों ने उन्हें मिष्ठान्न की पेशकश की और सभी ने एक साथ गीत और नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में चेयरमैंन कैप्टन मुकुल महेंद्रू, निदेशक श्रीमती रंजना महेंद्रू, कॉर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति सेठी, हैडमीस्ट्रेस श्रीमती मीनाक्षी धवन, श्रीमती शिप्रा आनंद, कॉर्डिनेटर श्रीमती विनीता गेरा और पॉली किड्स का पूरा स्टाफ मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581