उत्तराखंड समाचार

रोती बिलखती मां के चेहरे पर उत्तराखण्ड पुलिस ने लौटाई मुस्कान

गौरीकुण्ड से लगभग 1 किलोमीटर आगे भीड़ में एक लड़का बैठा हुआ मिला।

रूद्रप्रयाग। कल रात्रि के समय गौरीकुण्ड बाजार ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी अर्जुन सिंह व आरक्षी विनोद गुसाईं को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी दम्पत्ति ने सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र जो कि श्री केदारनाथ यात्रा से वापस आते हुए गौरीकुण्ड से लगभग 3 किलोमीटर पीछे बिछड़ गया है, काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा है, जिस कारण उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों से बालक का फोटो व अन्य जानकारी प्राप्त कर आस-पास तलाश किया गया तथा गौरीकुण्ड से लगभग 1 किलोमीटर आगे भीड़ में एक लड़का बैठा हुआ मिला। जिसे सकुशल घोड़ा पड़ाव चेक पोस्ट पर लाकर उसकी मां के सुपुर्द किया गया। अपने बेटे को सकुशल पाकर बालक की मां के खुशी के ऑंसू छलक पड़े। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली व तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त कर अपने गन्तव्य के लिये प्रस्थान किया गया।

Related Articles

Back to top button