उत्तराखंड समाचार

कुट्टू का आटा खाने से 90 लोग बीमार, चिकित्सालय में भर्ती

देहरादून पुलिस की अपील : कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही करे सेवन

देहरादून, 31 मार्च। नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राहकों द्वारा कुट्टू के आटे का क्रय व सेवन किया जाता है, विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना देहरादून पुलिस के संज्ञान में आया है। करीब 90 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन करने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार  कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस द्वारा तत्काल उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया तो जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है। उक्त स्टोर ने कुट्टू आटा क्रय किया है :-

अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर

लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला

संजय स्टोर करनपुर

शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर

केदारपुरम एमडीडीए कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स

कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट

उक्त विकासनगर,पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों, गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है। पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों, गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया व लगातार कार्रवाई जारी है।

देहरादून पुलिस ने आम जन से अपील:- आमजन से अनुरोध है कि जिनके द्वारा विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली के उक्त गोदाम या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय या वितरित किया गया है, कृपया वह सभी उक्त कुट्टू के आटे का सेवन न करें, व कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करे।उक्त अपील दून पुलिस की तरफ से जनहित में जारी की गई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581