उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भाजपा की मोदी सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है

देहरादून 01 सितम्बर। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला नें कहा की कांग्रेस पार्टी जनकल्याण के कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण को लेकर सदैव तत्पर रही है. आज सामाजिक न्याय को नकारा जा रहा है। भाजपा की मोदी सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है। आधी आबादी को न्याय व सुरक्षा को लेकर टॉल फ्री नंबर 1800 203 0589 जारी किया गया है। उन्होनें कहा देश में पहली बार किसी राजनीतिक संगठन ने महिलाओं के लिए एक टोल फ्री नंबर लॉन्च किया है, जो महिलाओं को इमरजेंसी में रिलीफ देने का काम करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि देश की राजनीति में हर स्तर पर महिला भाग ले और देश को बनाने में अपना योगदान दें। उन्होनें कहा इस हेल्पलाइन नंबर पर देश की कोई भी पीड़ित महिला फोन कर अपनी समस्याएं बता सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी मदद करने के लिए कांग्रेस की लीगल टीम हर समय तैयार रहेगी और उसे न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल टीम द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया की स्टैंड फॉर स्पोर्ट, रिलीफ, इमरजेंसी और एंपावरमेंट अर्थात स्त्री नाम की यह ऐप जारी की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया था। आज महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेष महिला कांग्रेस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेष महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की ओर से हैल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया। इस दौरान प्रदेष महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आषा मनोरमा डोबरियाल षर्मा, सुमित्रा ध्यानी, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, षिवानी थपलियाल, सुषिला षर्मा, अनुराधा तिवारी, विमला मन्हास, ममता बस्नेत, षषीबाला कन्नौजिया, रामप्यारी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, सर्वेष्वरी, रेखा ढींगरा, इमराना परवीन सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहीं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581