उत्तराखंड समाचार

थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

अवैध कब्जे के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया है।

देहरादून 7 अगस्त। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रह रहे बाहरी व्यक्तियों के द्वारा किये गये अवैध कब्जे व अतिक्रमण को हटाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर द्वारा वर्तमान में बाहरी लोगों के सत्यापन व अवैध कब्जे के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान के दृष्टिगत दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा तहसीलदार विकासनगर के साथ समन्वय कर सयुंक्त टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्यवाही में नंदा की चौकी के पास नदी किनारे अंबेडकर भर्ती में अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटाया गया तथा हिदायत दी गई इस प्रकार की पुनरावृति नहीं की जाएगी। अतिक्रमण हटाने वाली टीम मे थाना प्रभारी प्रेम नगर, चौकी प्रभारी झाझरा व प्रेम नगर पुलिस टीम, तहसीलदार विकासनगर, राजस्व क्षेत्र झाझरा की टीम शामिल थी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581