उत्तराखंड समाचार

चमोली पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

। उक्त जागरूकता अभियान के दौरान थाना गोपेश्वर, थाना चमोली व ANTF की टीम मौजूद रही।

चमोली। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत चमोली पुलिस का विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान जारी रहा। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहें “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत आज चमोली थाना क्षेत्र व गोपेश्वर थाना क्षेत्र में आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान टैक्सी स्टैण्ड पर जाकर वाहन चालकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा करने, नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई तथा नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री डी0 एजिक्शन नम्बर- 14446 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर- 112, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्ति सम्बन्धी शपथ दिलाई गई एवं ई-शपथ के बारे में जानकारी दी गयी। चमोली पुलिस का उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उक्त जागरूकता अभियान के दौरान थाना गोपेश्वर, थाना चमोली व ANTF की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581