उत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

रविवार को उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप दोपहर 12.37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है।

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्‍तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्‍तरकाशी जिले में रविवार दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। रविवार को उत्‍तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप दोपहर 12.37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। वहीं दूसरा झटका 12.54 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जो कि हल्‍का था। भूकंप के झटके उत्‍तरकाशी सहित जिला मुख्यालय, भटवाड़ी, डुंडा, गंगोत्री, चिन्यालीसौड़ और यमुना घाटी में भी महसूस हुए। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। इसी वर्ष अप्रैल माह में उत्‍तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके पुरोला, मोरी, नौगांव और बड़कोट क्षेत्र में महसूस किए गए थे। ये क्षेत्र हिमाचल की सीमा से सटे हुए हैं। प्रदेश का उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील उत्‍तरकाशी भूकंप के जोन 4 व 5 में स्थित है। 20 अक्टूबर 1991 को यहां आए भूकंप में आठ सौ से अधिक लोग मारे गए थे। सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। इसके बाद 1999 के भूकंप ने भी उत्तरकाशी को डराया था।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581