उत्तराखंड समाचारक्राइम

साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, एक कराेड़ 26 लाख की नकदी बरामद

काल सेंटर से 12 लोगों को गिरफ्तार किया

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये देहरादून में काल सेंटर खोल कर ठगी कर रहे थे। काल सेंटर से 12 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से एक करोड़ 26 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित भारत के विभिन्‍न राज्‍यों के साथ ही विदेशी नागरिकों से ठगी करते थे। वह लोगों को फोन करके धमकाते थे कि उन्होंने पोर्न साइट सर्च की है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है। आरोपित कार्रवाई न करने के एवज में उनसे मोटी धनराशि वसूल करते थे। देहरादून के ईसी रोड स्थित काल सेंटर ए टू जेड पर एसटीएफ की ओर से बुधवार देर रात दबिश दी गई। काल सेंटर में अब भी एसटीएफ की जांच चल रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581