उत्तराखंड समाचारक्राइम

एसओजी ने किया शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार

शराब बरामद होते ही एसओजी देहात की पुलिस टीम ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून, 21 जुलाई। एसओजी देहात ने अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाते हुए बिना नंबर की हौंडा एक्टिवा पर सवार व्यक्ति को चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए एक्टिवा वाहन को सीज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद की समस्त इकाइयों एवं थाना प्रभारी को शराब तस्करी पर रोक लगाने के दृष्टिगत दिशा निर्देशों के साथ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु आदेश दिये गए हैं। जिसपर पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा भी अपने अधीनस्थों को समय-समय पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए एसओजी देहात की पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करों की सूची बनाकर उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, एवं उक्त इस सम्बन्ध में मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया है। जिस पर एसओजी देहात की पुलिस टीम द्वारा नागघेर रानीपोखरी के पास मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर की हौंडा एक्टिवा को रोककर चेक किया तो उसमें चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8पीएम व्हिस्की बरामद हुई। शराब बरामद होते ही एसओजी देहात की पुलिस टीम ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पू‌छताछ के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम दिनेश उर्फ़ गोलू पुत्र रमेश निवासी झुग्गी झोपडी गोविंदनगर ऋषिकेश उम्र 23 वर्ष बताया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से शराब तस्करी व उनके ठिकानों के विषय में पूछताछ भी की।अभियुक्त के विरुद्ध थाना रानीपोखरी में आबकारी अधिनियम के अन्तगर्त मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम/एसओजी देहात टीम में उप निरीक्षक मुकेश डिमरी प्रभारी  एसओजी देहात, आरक्षी नवनीत नेगी, आरक्षी सोनी कुमार, आरक्षी मनोज कुमार शामिल थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581