उत्तराखंड समाचार

मेडीकल स्टोरों में ताबड़तोड़ छापेमारी

संयुक्त टीम ने की मेडीकल स्टोरों में छापेमारी

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, एसओजी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शहर के मेडीकल स्टोरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

एसपी श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, एसओजी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा शहर के मेडीकल स्टोरों में छापेमारी की गयी। इस दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल संचालित करने की हिदायत दी गयी। किसी भी मेडिकल में अनियमितता पायी जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान प्रभारी एसओजी/ एएनटीएफ मनोज पाण्डे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली मदन सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक ललित डंगवाल चौकी प्रभारी चण्डाक, औषधि निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट मय टीम, का0 सतेन्द्र सुयाल, का0 सोनू कार्की, का0 लता कोरंगा उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button