उत्तराखंड समाचार

बारिश की वजह से नेशनल हाईवे सहित 88 सड़कें बंद

बंद सड़कों को खोलने के लिए लगाई गई 233 जेसीबी मशीनें

देहरादून। बारिश की वजह से नेशनल हाईवे सहित 88 सड़कें बंद हो गई। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता का कहना हैं की बंद सड़कों को खोलने के लिए 233 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार तक राज्य में 64 सड़कें बंद थी। लेकिन बुधवार को हुई बारिश से 60 अन्य सड़कें भी बंद हो गई। हालांकि दिनभर में विभाग की ओर से बंद में से 36 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया। जिससे अब राज्य में 88 सड़कें बंद चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। बारिश के बाद सड़कें बंद होने से तीर्थ यात्रियों की भी मुश्किलें दोगुनी हो गईं है। सड़क बंद होने से यात्रियों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने को युद्धस्तर पर कार्य किया गया है, ताकि यात्रियों की मुश्किल कम हो सके।पर्वतीय जिलों में खराब मौसम बंद सड़कों को खोलने में बाधा बन रहा है। राज्य में प्रमुख रूप से बंद सड़कों में थल-मुन्सयारी राज्य मार्ग, बडेथी- बद्रीगाड मोटर मार्ग, लम्बगांव- मोटना – रजाखेत – घनसाली मोटर मार्ग, हरिपुर- इच्छाड़ी- क्वानू- मीनस मोटर मार्ग, कालसी- चकराता मोटर मार्ग और चकराता- लाखामंडल मोटर मार्ग शामिल हैं।

पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात को हुई भारी बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगहों पर मलबा आ गया। सूचना पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी लगाकर मलबा हटवाया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रखी। कुछ देर बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464