उत्तराखंड समाचार

देहरादून में होगा उत्तराखंड विरासत कार्यक्रम का आयोजन : डॉ. केपी जोशी

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

देहरादून। पांच और छह नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड विरासत कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजक और चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ. केपी जोशी ने बताया कि उत्तराखंड विरासत में पहाड़ी वाद्ययंत्र और लोक कलाकारों के प्रदर्शन के साथ संगीत नाइट भी रखी गई है। इसमें पहाड़ के लोक गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। लोक गायकों का सम्मान भी किया जाएगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ाने और विलुप्त होती वाद्य यंत्रों की कलाकारी को आगे लाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रेंजर्स मैदान में होगा जिसका मकसद सुदूर गांव कस्बों की प्रतिभाओं को राजधानी में मंच प्रदान करना है ताकि उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। सरकार के समक्ष उनके रोजगार की बात रखी जाएगी। विलुप्त होती पहाड़ी लोकतंत्र का प्रदर्शन भी होगा 5 नवंबर को उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायकों की ओर से एक सुर संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, संगीता ढौंडियाल अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर आदि रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581