उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया मुख्य आरक्षी चालक को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित

राज्यपाल ने श्री भट्ट द्वारा 40 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

देहरादून 29 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में मुख्य आरक्षी चालक जगतराम भट्ट को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। श्री भट्ट जी द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष से अधिक समय की सेवा की गयी। सन 1982 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्त श्री भट्ट 2018 से राजभवन सुरक्षा में मुख्य आरक्षी चालक के पद पर नियुक्त रहे। राज्यपाल ने श्री भट्ट द्वारा 40 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button