उत्तराखंड समाचार

आधुनिक भारत के निर्माण के लिए मजबूत फैसले ले रही है मोदी सरकार

संचार का यह क्रम पूरे राज्य में सभी युवाओं और उनके पेरेंटस् तक जाना चाहिए।

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा की देहरादून शाखा द्वारा सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में  ‘‘अग्निपथ योजना के मिथक और यथार्थ की सच्चाईयां’’ विषय पर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एमएल असवाल, कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट तथा अन्य पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा योजना के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत को 21वीं सदी के विश्व की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा सामरिक चुनौतियों के अनुकूल एक शक्तिशाली देश के तौर पर रूपांतरित करने की साहसिक प्रक्रिया प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई है। इससे पहले भारत देश पॉलिटिकल पैरालिसिस के दौर में था। ना तो देश की जनता विकास के केन्द्र में थी और ना ही विदेशनीति में वह पैनापन था। विपक्षी दल हताशा में विरोध कर रहे हैं क्योंकि विकास की राजनीति ने उनकी सामाजिक जमीन ही छीन ली है। युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि अग्नीपथ भर्ती योजना पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए युवा मोर्चा द्वारा डिफेंस ऑफिसरस् और डिफेंस कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालकों के साथ आयोजित यह संवाद कार्यक्रम अत्यधिक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संवाद और संचार का यह क्रम पूरे राज्य में सभी युवाओं और उनके पेरेंटस् तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को एक शक्ति के तौर पर ही नहीं उभार रहे हैं बल्कि नागरिकों को केन्द्रित कर कल्याणकारी योजनाएं भी लागू कर लोकप्रियता भी प्राप्त कर रहे हैं। 2014 से पहले हर घर को गैस, हर घर को नल, हर घर को एलईडी लाईट और हर किसी को घर दिए जाने जैसी योजनाएं कहीं नहीं थीं। आज युवाओं को सेना में आने के अवसर के साथ ही उनके सफल भविष्य के लिए उन्हें क्लीयर वीजन, जीवन के अनुशान तथा एकमुश्त उद्यमिता धनराशि के साथ वापस सामाजिक जीवन में उतारने की इतनी शानदार योजना बनाई गई है। वॉरियर संस्थान के आशुतोष द्विवेदी, एबीसी एकेडमी के तनुज असवाल, ग्राउण्ड जीरो के शुभम त्यागी तथा अन्य कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा भी अपने सुझाव एवं उनके समाधान पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एमएल असवाल, कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पूर्व राज्यमंत्री टीडी भूटिया, कैप्टन दिनेश प्रधान, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, कुलदीप पंत, तरूण जैन, सत्यम अरोड़ा, गौरव केसला, प्रियांशु थापा, दीपक सोनकर सहित देहरादून के लगभग दो दर्जन से अधिक निजी कोचिंग संचालक उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581