उत्तराखंड समाचार

स्वीप गतिविधि के अर्न्तगत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

स्वयं सहायता समूहों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

देहरादून 17 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गतिविधि आयोजित करने को निर्देशित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद में वृहद्धस्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करते हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समस्त जनपद में स्वीप गतिविधि के अर्न्तगत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शासकीय कार्यालयों में मतदाता शपथ कार्यक्रम के साथ ही आंगनबाड़ी कर्यकर्तियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहूवाला, ट्रिनिटी स्कूल सहसपुर, गुरूरामराय स्कूल भाऊवाला, थानों रायपुर सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जारूकता कार्यक्रम करते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581