आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर जारी दून पुलिस का एक्शन

मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून पुलिस का एक्शन जारी हैं। दून पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई हैं।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर के द्वारा थाना स्तर पर अवैध नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया है। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु नशा तस्करों के विरूद्ध मैनुअल पुलिसिंग करते हुए दौराने चैकिंग सभावाला क्षेत्र में शेखोंवाला के पास तथा धर्मावाला क्षेत्र में तिमली से दो अलग-अलग पुरुषों फारूख पुत्र रिजवान निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून उम्र- 57 वर्ष व मौ. शाहरुख पुत्र मौ. मुमताज निवासी ग्राम रेडापुर छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।अभियुक्तों के विरुद्व कोतवाली सहसपुर पर मुकदमा अपराध सख्या 280/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मुकदमा अपराध सख्या- 281/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581