आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार

पुलिस टीमो ने 1 हज़ार से अधिक सिनियर सिटीजन्स से की मुलाकात

देहरादून 07 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशो पर दून पुलिस सीनियर सिटीजन के द्वार पहुंची और सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम ली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा 01 हज़ार से अधिक सिनियर सिटीजन्स से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सभी सीनियर सिटीजन्स से उनका हाल जाना और हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया। अनजान व्यक्तियों के साथ कोई भी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिये तत्काल पुलिस से संपर्क करने के संबंध में अवगत कराया गया। सभी बुजुर्गों को त्वरित सहायता के लिए पुलिस कर्मियों/अधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सभी बुजुर्गों ने सराहना करी और दून पुलिस का आभार प्रकट किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रो में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे 01 हज़ार से अधिक सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्हें हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। भेंट के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्हें उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी जानकारी साझा न करने किसी भी समस्या अथवा सहायता के लिए तत्काल पुलिस से संपर्क करने के संबंध में अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button