आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

उत्तरकाशी के चिरंजी लाल महा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की सेवा और समाजहित के कार्यों को देंगे नई दिशा : अवधेश पन्त

देहरादून। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत सरकार की एमिनेंट कमेटी के पूर्व सदस्य 102 वर्षीय डॉ. प्रहलाद प्रजापति के नेतृत्व में चल रहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों के समर्पित सदस्य महा परिषद से जुड़कर राष्ट्र एवं समाज सेवा का संकल्प ले रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तरकाशी जनपद के महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. चिन्द्रीया लाल के सुपुत्र, शिक्षक नेता एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित चिरंजी लाल को महा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। महा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पन्त ने बताया कि चिरंजी लाल लंबे समय से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। श्री पन्त ने कहा कि महा परिषद शीघ्र ही अपने 501 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्तावित लक्ष्य को पूरा कर देशव्यापी कार्यक्रमों को और व्यापक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। परिषद का प्रमुख उद्देश्य देश-विदेश में रह रहे गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों को चिन्हित कर उनका सम्मान, अधिकार एवं अस्तित्व सुरक्षित करना तथा समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देना है। श्री अवधेश पन्त ने श्री चिरंजी लाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान, अधिकारों तथा समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महा परिषद के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button