उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

जनपद में एलपीजी सिलेंडरों का सफल वितरण, आपूर्ति व्यवस्था सुचारू

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को कुल 425 गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण सुनिश्चित किया गया।
वितरण के अंतर्गत इण्डेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कपकोट गांव, लीली, पनौरा क्षेत्र क्षेत्र में 190 सिलेंडर, इण्डेन गैस सर्विस काण्डा द्वारा भाकड़पंत, मन्तोली क्षेत्र में 100 सिलेंडर, शिखर भारत गैस सर्विस शामा द्वारा बागेश्वर बाजार क्षेत्र में 50 सिलेंडर तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा नई वस्ती, ढुंगापाटली, कांडे, नायल, सिमतोली, भिड़ी, किमोली, स्यालडोबा, गुरना क्षेत्र क्षेत्रों में 85 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के सभी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति सामान्य एवं सुचारू रूप से जारी है तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराने हेतु संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button