उत्तराखंड समाचारक्राइम

प्रवर्तन निदेशालय के बाहर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

विपक्ष को निशाने पर ले रही मोदी सरकार : करन माहरा

देहरादून। राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने करन माहरा केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाने पर ले रही है। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुबह करीब सवा ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। वहां ईडी की कार्यवाही का विरोध करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया और बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। दोपहर एक बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धूप में बैठे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे तो बीच बीच में रघुपति राघव राजाराम भजन भी गाया। माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। ईडी की नोटिस की कार्यवाही इसी साजिश का हिस्सा है। आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेशनल हेराल्ड अखबार की रक्षा के कांग्रेस ने उसकी आर्थिक सहायता की थी। इसमें एक पैसे की भी अनियमितता नहीं हुई है। वर्ष 2012 में केंद्रीय चुनाव आयोग और वर्ष 2015 में खुद ईडी इससे जुड़े आरेापों को खारिज कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध कर रही है, इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वेष की भावना के साथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस देने से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। गेट और दीवार फांद कर दफ्तर के भीतर घुसने की भी कोशिश में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हो गई। दोपहर पुलिस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। माहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की जनविरोधी और विपक्ष के उत्पीड़न की नीति का कांग्रेस पुरजोर विरेाध करती रहेगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581