उत्तराखंड समाचार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री स्वयं ही पूर्व सैनिक रहे हैं

देहरादून, 03 जून। सैनिक पुत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपचुनाव में एतिहासिक जीत पर आज ’’उत्तराखंड एक्ससर्विस लीग’’ के पदाधिकारियों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी का स्वागत किया और उन्हें चम्पावत उपचुनाव की जीत की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल ने कहा कि यह प्रदेश के पूर्व सैनिकों का सौभाग्य है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भी सैनिक पुत्र हैं और सैनिक कल्याण महकमे की जिम्मेदारी देख रहे कैबिनेट मंत्री स्वयं ही पूर्व सैनिक रहे हैं। मुख्यमंत्री की उपचुनाव में एतिहासिक जीत में पूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिनके बीच सैनिक कल्याण मंत्री लगातार सक्रिय रहे। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह देवभूमि के साथ ही सैन्य भूमि भी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार पूर्व सैनिकों तथा सैनिकों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा पर ही राज्य में पांचवें धाम के तौर पर भव्य और दिव्य सैन्यधाम का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने ’’उत्तराखंड एक्ससर्विस लीग’’ के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि निमार्णाधीन सैन्यधाम का भ्रमण करें। हमारी योजना को समझें और सैन्यधाम को और भी भव्य बनाने में यदि आपका कोई सुझाव हो तो वह भी हमें दें। इसके अतिरिक्त सैनिक कल्याण मंत्री ने लीग के पदाधिकारियों की मांग पर उनको कार्यालय के जीर्णोद्धार हेतु यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सैनिक पुत्र मुख्यमंत्री की एतिहासिक जीत तथा पूर्व सैनिक के तौर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश की शैली से प्रभावित हो कर कर्नल (से0नि0) राजू रावत द्वारा भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की गई। इस अवसर सेवानिवृत ब्रिगेडियर मुकुल भण्डारी, कर्नल शशी पोखरियाल, ब्रिगेडियर आरएस रावत, ब्रिगेडियर विजय कुमार कर्नल यूएस रावत और कैप्टन नील थापा उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581