उत्तराखंड समाचारक्राइम

तीन साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास

बच्ची के पिता को समय पर सूचना मिल गई और उन्होंने पीछाकर बच्ची को बचा लिया।

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में तीन साल की बच्ची को चिप्स का लालच देकर एक अज्ञात व्यक्ति साथ ले जाने लगा। बच्ची के पिता को समय पर सूचना मिल गई और उन्होंने पीछाकर बच्ची को बचा लिया। आरोपित मौका देखकर फरार हो गया। रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसआइ आशीष रावत के अनुसार, बसंत पासवान निवासी चूना भट्ठा ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि बेटी को अज्ञात व्यक्ति चिप्स का लालच देकर चूना भट्ठा से अपने साथ ले जाने लगा। मोहल्ले के बच्चों से सूचना मिली तो वह अन्य लोग के साथ दौड़कर बच्ची के पास पहुंच गए। वहीं अज्ञात व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसआइ ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एक व्यक्ति बच्ची के साथ दिख रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581