उत्तराखंड समाचार

दोस्त का जन्मदिन मनाने आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

जल पुलिस बोट से सर्च अभियान चला रही है।

लालढांग : दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया युवक कांगड़ी स्थित गंगा नदी में डूब गया। पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश में जुटे। लेकिन, काफी देर तक युवक का कोई पता नहीं चला। जबकि एक अन्य युवक को समीप ही नहा रहे युवक ने डूबने से बचा लिया। फिलहाल डूबे युवक की तलाश के लिए जल पुलिस बोट से सर्च अभियान चला रही है।

ज्वालापुर निवासी नौ युवक अपने दोस्त आशीष का जन्मदिन मनाने कांगड़ी स्थित गंगा नदी में आए थे। पहले सभी ने मिलकर नदी के समीप ही केक काटा और उसके बाद गंगा में नहाने चले गए। काफी देर तक नहाने के बाद सभी गंगा से बाहर निकले, तभी उनका दोस्त अनिल प्रकाश (28) निवासी लोधा मंडी, ज्वालापुर दोबारा गंगा में नहाने चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। उसने शोर मचाया तो उसका एक साथी भी उसे बचाने गया, लेकिन वो भी गंगा की तेज धारा में बहने लगा। तभी समीप ही नहा रहे कांगड़ी निवासी युवक मावे ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक युवक को गंगा से बाहर निकाला। लेकिन, अनिल का कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल चौहान मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बचाए गए युवक को पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही स्थानीय गोताखोर अर्जुन कश्यप, लक्ष्मण कश्यप ओर जल पुलिस के जवान राहुल की मदद से गंगा में डूबे अनिल की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पानी काफी गहरा होने और वहां वायर क्रेट के तार होने के चलते रेस्क्यू आपरेशन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि अनिल प्रकाश की तलाश जारी है। गांव के ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को किसी भी व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील स्थान पर नहाने को रोकने को कहा गया है। फिलहाल जल पुलिस बोट से सर्च अभियान चला रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464