आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश

विशाल जनसमूह ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 21 जून। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर विशाल जनसमूह ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। जिला मीडिया प्रभारी एवं आई टी एक्सपर्ट डॉ. डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), सौरभ बहुगुणा(कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर डीएयूओ डॉ सविता कोठियाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगे डॉ० पसबोला ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों हनोल (महासू), त्यूणी, देहरादून एवं लाखामंडल, चकराता, देहरादून में भी आयुष विभाग देहरादून द्वारा कामन योगा प्रोटोकॉल योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा लिया गया। साथ ही आयुष विभाग के सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में स्थानीय जनता द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रमों का लाभ उठाया गया। योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। योग हमें अनुशासन, संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581