उत्तराखंड समाचार

सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड रोड शो में भी बुलडोजर

सीएम पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार को पहुंचे हैं।

टनकपुर चम्पावत: उप्र सीएम योगी की अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई मिसाल बन चुकी है। इसी तर्ज पर कई राज्यों में कार्रवाई हो रही है। अभी 26 मई को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में ही फरार हत्यारोपित का गोदाम व मकान बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान सीएम योगी की जहां भी सभा व रैली हुई काफी संख्या में बुलडोजर लेकर पहुंचे। बुलडोजर अपराधियों में भय पैदा कर चुका है।28 मई को सीएम योगी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार को पहुंचे हैं। दिलचस्प बात है कि यहां भी उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में बुलडाेजर लेकर पहुंचे हैं। सीएम योगी ने आज सुबह ही गुरु गोरखनाथ की भूमि चम्पावत में पहुंचने को लेकर ट्वीट किया था। उनके ऑफीशियल हैंडल से जानकारी दी गई है कि ‘आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोल्ज्यू महराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथा की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है।’इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सीएम चम्पावत को शुभकामनाएं दी हैं। लिखा कि ‘देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।’टनकपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व ही गांधी मैदान में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। 10 बजे से ही गांधी ग्राउंड में लोगों का आना शुरू हो गया है। योगी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।उनकी सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भीड़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रोड से लेकर यातायात का नक्शा भी तैयार कर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया है।सीएम योगी के पहुंचने से पूर्व सीएम धामी ने मल्लिकार्जुन स्कूल में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा एबीवीपी के युवाओं में जोश भरा। उन्हें युवाओं को भाजपा से जोड़ने को प्रेरित किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464