उत्तराखंड समाचार

एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित का सचिवालय कूच

नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन लेकर उन्हें उठाया

देहरादून। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग लेकर एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षकों ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स तिराही पर ही रोक लिया। जहां वे कड़ी धूप में काफी देर धरने पर बैठे रहे। बाद में अपर नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन लेकर उन्हें उठाया। एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि जब एनईसीट भी एनआईओएस डीएलएड को मान्यता दे चुका है तो क्यों सरकार उन्हें भर्ती में शामिल नहीं कर रही। उन्होनें सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार दूसरे संगठनों के दबाव में उनका अहित कर रही है। नहीं तो सरकार कोर्ट के आदेश के बाद आगे फिर अपील नहीं करती। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित अंकित नौटियाल ने कहा कि निजी विद्यालयों में अल्प वेतन में कार्यरत शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। उउनको भर्ती में शामिल ना करके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द काउंसलिंग ना होने पर उग्र आंदोलन और अनशन किया जाएगा। धरना देने वालों में पवन, अखिल, रेखा बाराकोटी, संध्या,विजय, राजीव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581