उत्तराखंड समाचारक्राइम

बनभूलपुरा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लात घूंसे, नौ लोग नामजद

मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट व हंगामा कर रहे नौ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। आरोपितों पर सीआरपीसी की धारा 151 में मुकदमा दर्ज किया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।गांधीनगर बनभूलपुरा निवासी दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ हंगामा मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लात-घूंसो से पीटा। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से बचाव में आए लोगों ने एक पक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलते ही एसओ नीरज भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो हंगामा कर रहे लोग घरों में जाकर छिप गए। एसओ ने घरों से आरोपितों को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आए।उन्होंने बताया कि गांधीनगर निवासी एक पक्ष के आदित्य सोनकर उर्फ छोटू, सोम सोनकर, कुनाल सोनकर व हर्षित सोनकर तथा दूसरे पक्ष के संजय सोनकर, निखिल सोनकर, अभिषेक शर्मा, करन श्रीवास्तव व अंबेडकर निवासी कुनाल सागर के विरूद्ध धारा 151 सीआरपीसी में मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मौके पर एसआइ पंकज जोशी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल लक्ष्मण राम, भूपाल सिंह मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581