उत्तराखंड समाचारखेल

वार्षिक खेल दिवस का हुआ आयोजन

सर्वप्रथम बैडमिंटन पुरुष में टेरेसा हाउस के प्रांजल बोहरा ने प्रथम व आदित्य बहुगुणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। खेलों में सभी कक्षाओं के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। सर्वप्रथम बैडमिंटन पुरुष में टेरेसा हाउस के प्रांजल बोहरा ने प्रथम व आदित्य बहुगुणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में निकिता जोशी ने प्रथम व तृषा कठैत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस पुरुष में शिरीष कुंद्रा प्रथम व लक्ष्य राज जोशी द्वितीय, महिला वर्ग में आरुषि नेगी प्रथम व अंजलि पंवार द्वितीय रही, शतरंज में पुरुष वर्ग रमन हाउस के पियूल रावत प्रथम व टेरेसा हाउस के अभिनाश राणा द्वितीय, महिला वर्ग में टैगोर हाउस की अनुष्का कैन्तुरा प्रथम व कलाम हाउस की आराध्या पोखरियाल द्वितीय रही, खो-खो में टैगोर हाउस विजयी रहा, बास्केट बाल में रमन हाउस व टग ऑफ़ वॉर (रस्सा कस्सी) में टेरेसा हाउस विजयी रही। प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों के लिए बैलून रस्ट रेस, बटरफ्लाई, म्यूजिकल चेयर, जुम्बा, एरोबिक्स, स्पून एंड मार्बल, रिंग रेस, हर्डल रेस, थ्री लेग रेस, स्किपिंग रेस का आयोजन किया गया। समापन पर चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनायें। वार्षिक खेल दिवस के मौके पर प्रधानाचार्या पूजा मारिया सहित समस्त टीचर्स व स्टॉफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581