उत्तराखंड समाचार

चिकित्सा प्रबन्धन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय की प्रबन्धन मण्डल की बैठक आयोजित

प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे लोगों को चिकित्सालय में अवस्थित सुविधाओं की जानकारी मिल सके।

देहरादून, 28 नवंबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की प्रबन्धन मण्डल की बैठक आयोजित की गई। पूर्व हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ ही नये प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिकित्सक बाहर की दवाईयां न लिखे तथा चिकित्सालय में अवस्थित जनऔषधि केन्द्र पर केवल जैनरिक दवाईयां की रखी जाएं। बैठक उपरान्त जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में अवस्थित जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केन्द्र जैनरिक दवाईयों के अतिरिक्त बाहर की दवाईयां पाई गई, जिस पर उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में सुविधाओं को बढाया जाए साथ ही जो नई सुविधाएं चिकित्सालय में स्थापित की गई हैं उनका प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे लोगों को चिकित्सालय में अवस्थित सुविधाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने चिकित्सालय में स्थापित मेमोग्राफी मशीन का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि लोग इस सुविधा का लाभ सरकारी दरों पर  ले सकें।  उन्होंने निर्देश दिए चिकित्सक बाहर की दवाईयां न लिखे इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कोरोनेशन चिकित्सालयों को चिकित्सकों को निर्देशित करने को कहा। साथ ही निर्देशित किया चिकित्सालयों में प्रसव बढाया जाए जिसके लिए सरकार द्वारा प्रसवर उपरान्त महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि/सुविधाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने चिकिसालयों में सुवधाओं का ग्राफ बढाने के भी निर्देश दिए। समिति के सदस्यों ने चिकित्सालय का पर्चा बनाने तथा ओपीडी के समय टोकन दिया जाए जिससे चिकित्सक के पास अनावश्यक भीड़ न लगे इस जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय को औचित्यि सहित बजट मांग हेतु मांग पत्र प्रस्तुत करने तथा मुख्य कोषाधिकारी को चिकित्सालय के आय-व्यय का परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंगपांगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, विधायक राजपुर विधायक प्रतिनिधि ओम कक्क्ड़, सांसद प्रतिनिधि विनोद खण्डूरी, मेयर नगर निगम देहरादून के प्रतिनिधि आशीष नागरथ, समाज सेवक राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581