उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय ग्रीन चैम्पियन अवार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका एवं प्राच्य विद्या संकाय,

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन चैम्पियन अवार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्वाईंट मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह एवं प्रति-कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् संगीत विभाग की ओर से स्वागत गीत व गणेश वन्दना का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय सहित उत्तराखण्ड राज्य के 12 अन्य संस्थानों जिनमें प्रमुख रूप से राजकीय डिग्री कॉलेज सतपुली, पौड़ी, स्वामी विवेकानन्द राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट, चम्पावत, राजकीय पीजी कॉलेज बेरिनाग, पिथौरागढ़, शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, आई.आई.एम. काशीपुर, डॉल्फिन इन्स्टीटयूट ऑफ बॉयोमेडिकल एण्ड नेचुरल साईंसेस, देहरादून, पीएनजी राजकीय पीजी कॉलेज रामनगर नैनीताल, राजकीय पीजी कॉलेज गोपेश्वर, चमोली को गणमान्यों की उपस्थिति में ‘ग्रीन चैम्पियन अवार्ड 2021-22’ से पुरस्कृत किया गया। यह अवार्ड ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रदान किये गये जहाँ शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, जल प्रबन्धन, ऊर्जा संरक्षण, हरीतिमा सम्वर्द्धन पर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. श्रीमती किरन चांदेल, सलाहकार ने पी.पी.टी. के माध्यम से सभी को परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो0 अग्रवाल जी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा-अनुंसधान का स्तर तो महत्वपूर्ण होता ही है, इसके साथ ही समग्र स्वास्थ्य, समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु परिसर के अन्दर व आस-पास की स्वच्छता व हरीतिमा भी आवश्यक होती है। कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका एवं प्राच्य विद्या संकाय, योग विज्ञान की संकायाध्यक्षा डॉ. साध्वी डॉ. देवप्रिया जी, सह-कुलानुशासक स्वामी परमार्थदेव जी, स्वामी आर्षदेव जी, डॉ. रोमेश शर्मा, श्री चन्द्रमोहन, सुश्री सिमरन आदि सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन डॉ. निवेदिता शर्मा (नोडल अधिकारी, जिला- हरिद्वार) ने किया। उपरोक्त कार्य के सफलतापूर्वक प्रबन्धन हेतु उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् के द्वारा विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581