उत्तराखंड समाचार

राजभवन में आयोजित किया गया फैमिली वैलफेयर कार्यक्रम

राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा राजभवन में फैमिली वैलफेयर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देहरादून। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा राजभवन में फैमिली वैलफेयर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने राजभवन परिवार की सभी महिला सदस्यों से वार्ता कर उनके कौशल, प्रतिभाओं व अभिरूचि की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से परिचय प्राप्त कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रथम महिला श्रीमती कौर की पहल पर पहली बार राजभवन में ऐसा कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सभी कार्मिकों की पत्नियों तथा महिला कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। श्रीमती कौर और राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी व उनका परिवार, राजभवन के परिवार के सदस्य हैं। परिवार को अपने सुख-दुख आपस में बांटने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होने पर अपने परिवार को जरुर बताएं। समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल ने राजभवन परिवार की महिलाओं से बात कर उनकी अभिरूचियों व उनकी हुनर के संबंध में जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कौशल एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी अभिरुचि के क्षेत्रों में अच्छा करने के लिए एक रोडमैप तैयार करते हुए अन्य गतिविधियां प्लान की जायेंगी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में परिवार का सबसे सशक्त सदस्य महिलाएं है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अपने अन्दर छिपे हुनर को पहचान कर उस क्षेत्र में कार्य करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव राज्यपाल स्वाती एस.भदौरिया, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव के अलावा फैमिली वैलफेयर की महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581