उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 59 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

1 मई से 29 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभाग द्वारा अब तक 65 छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है।

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में विभाग की टीमें लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी एवं चेकिंग अभियान संचालित कर रही हैं। अभियान के तहत जनपद के तीनों विकासखंडों में होटल, ढाबों, तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शिकायतों के आधार पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर निगरानी बनाए हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 29 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभाग द्वारा अब तक 65 छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान 59 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जबकि अवैध कारोबार में संलिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तीनों ब्लॉकों में प्रतिदिन नियमित चेकिंग अभियान जारी है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464