उत्तर प्रदेश समाचार

भारत में अब तक 39 विदेशी यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

कल कर्नाटक के बेंगलुरु में केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर चार विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।

नई दिल्ली। चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है। एहतियात के तौर पर भारत के सभी एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैपिड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। रैपिड टेस्टिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव केस भी मिल रहे हैं। 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की टेस्टिंग की जा चुकी है। इस दौरान 1,780 सैंपल इकट्ठा किए गए हैं। इनमें से 39 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब इन सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। कल कर्नाटक के बेंगलुरु में केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर चार विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं, इससे पहले बिहार के बोधगया में 5 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दरअसल, एयरपोर्ट पर 33 विदेशियों की कोविड जांच कराई गई थी। इनमें से पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि बाकी 28 की रिपोर्ट निगेटिव थी। देश में कोरोना के कुल 157 मामले दर्ज किए गए। वहीं, सक्रिय मामले घटकर अब 3,421 हो गए हैं। एक दिन पहले सक्रिय मामले 3,428 थे। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.18 प्रतिशत रही। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581