उत्तराखंड समाचारक्राइम

198 ग्राम अवैध चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 22 जून। रायवाला कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 198 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रायवाला कोतवाली मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस-उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन मे पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना रायवाला क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारीयो के निर्देशन मे थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अनुपालन में तीन पानी पुलिया के पास चैकिंग की, इस दौरान पुलिस टीम ने संदिंग्ध व्यक्ति वाहन स्कूटी सं. यूके 07 ए एक्स- 0475 एक्टीवा पर सवार अभियुक्त से 198 ग्राम अवैध चरस बरामद की। जब पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ ताछ की तो उसने अपना नाम शकील अहमद पुत्र कल्लन निवासी कुडकावाला नई बस्ती थाना डोईवाला देहरादून उम्र 65 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रायवाला मे मुकदमा अपराध सख्या 125 /2023 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल,पुलिस कास्टेबल सुबोध नेगी, पुलिस कास्टेबल अमित रावत, पुलिस कास्टेबल मुनीश व पुलिस कास्टेबल नितिन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581