उत्तराखंड समाचारधर्म

शनिवार को निकाली जायगी श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा

यातायात पुलिस ने तैयार किया शहर का यातायात प्लान

देहरादून। शनिवार को शिवाजी धर्मशाला से श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी सेवा दल द्वारा श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत देहरादून यातायात पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार कर लिया हैं। जो इस प्रकार रहेगा :-

  1. शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को परिस्थिति अनुसार रोका/डायवर्ट किया जा सकता है व तत्समय बल्लीवाला से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को कमला पैलेस/बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  2. शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने पर समस्त डायवर्ट स्थलो को सामान्य कर दिया जायेगा।
  3. शोभायात्रा का चकराता रोड़ में चलने की दशा में शोभायात्रा के साथ–साथ यातायात को भी संचालित किया जायेगा। दबाव की स्थिति में घंटाघर से दिलाराम से कैंट रोड की ओर यातायात डाइवर्ट किया जायेगा।
  4. शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल रोटरी से तिलक रोड़ में प्रवेश करने पर चकराता रोड़ को सामान्य कर दिया जायेगा।
  5. शोभायात्रा का अगला हिस्सा दर्शनी गेट पहुंचने पर गऊ घाट स्थित कट को पार करने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक की ओर आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जायेगा।
  6. शोभायात्रा के गऊ घाट से शिवाजी धर्मशाला की ओर चलने पर शोभायात्रा के साथ साथ यातायात को भी संचालित किया जायेगा ।
  7. शोभायात्रा का पिछला हिस्सा शिवाजी धर्मशाला में प्रवेश करने की दशा में समस्त डायवर्ट स्थलो को सामान्य कर दिया जायेगा।

आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा।

दून पुलिस ने देहरादून की नागरिको, जनता से अपील है कि शोभायात्रा मार्ग का कम से कम प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें व देहरादून यातायात पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581