उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने किया बिशु मेले का उद्धघाटन

विकास कार्यों पर पुरोला की जनता ने मोहर लगाई : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बिशु मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा इस मेले का महत्व धर्म और आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रवांई- जौनसार क्षेत्र की लोक संस्कृति अपने आप में एक विशेष संस्कृति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों पर पुरोला की जनता ने मोहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 सालों से चार धाम यात्रा पर कोरोना का प्रभाव रहा है, लेकिन इस बार यात्रा बड़े स्तर पर यात्रा चलेगी, जिसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है। सरकार का उद्देश्य है कि इस बार चार धाम यात्रा में आने वाले देश दुनिया के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अतिथि देवो भवः के ध्येय वाक्य को लेकर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जिसमें हर एक प्रदेशवासी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं उनको पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर एक ड्राफ़्ट तैयार किया जाएगा, उसके लिए जल्द कमेटी गठित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से वादा किया था कि गरीब परिवार को साल भर में 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएँगे। इसे जल्द लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी और दोनों पात्र दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी और राज्य आंदोलनकारियों के अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पुरोला और आसपास के क्षेत्र को बागवानी क्षेत्र घोषित करने के लिए सरकार काम करेगी। विकासखंड मोरी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। पुरोला विकासखंड में स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सा अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। विकासखंड नौगांव में स्थित बर्नीगार्ड में नए सत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा। मोरी-नेटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग को यथोचित योजना में शामिल कर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विशु मेला समिति (जखोल) के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581